ब्यूरो
नेता सदन और नेता विरोधी दल ने ली शपथ, मंत्रियो को मिले विभाग

लखनऊ, सोशल टाइम्स। विधानसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ ली। योगी के बाद नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने शपथ ली। वहीं इस दौरान शपथ के बाद योगी ने अखिलेश से हाथ मिलाकर भेंट भी की। योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश के कंधे पर हाथ भी रखा।
सोमवार को शपथ ग्रहण के बाद प्रदेश के नवनियुक्त मंत्रियो के विभागों का भी बटवारा हुआ। स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल को स्टाम्प शुल्क पजीयन, दयाशंकर मिश्र दयालू को आयुष मंत्रालय, अनिल राजभर को श्रम, नन्दगोपाल नंदी - अद्योगिक विकास, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य विभाग, बेबीरानी मौर्य महिला कल्याण, जितिन को पीडब्लूडी विभाग मिला। इसके अलावा गिरीश चंद यादव को खेल, नितिन अग्रवाल को आबकारी, दयाशंकर सिंह को मिला मलाईदार विभाग परिवहन मिला।
देखे विस्तार से विभागों का बटवारा -