top of page
  • Writer's pictureब्यूरो

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, सपा व बसपा के नेता हुए भाजपा में शामिल

डा. प्रियंका मौर्या ने अपने समर्थकों के साथ ली भाजपा की सदस्यता

लखनऊ, सोशल टाइम्स। भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर गुरूवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी के प्रमुख नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व जॉइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी के समक्ष प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव, उत्तर प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर, समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता , नेशनल यूथ कांग्रेस की महासचिव, संजीवनी इण्डियन रोटी बैंक की राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर, नेकी की दीवार अभियान की अध्यक्ष व होम्योपैथिक चिकित्सक डा. प्रियंका मौर्या ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही सेवानिवृत आईएएस, साहित्य एवं सांस्कृतिक क्षेत्र के मजबूत स्तम्भ किशन सिंह अटोरिया, अन्तर्राष्ट्रीय लोक गायिका वंदना मिश्रा, समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी, मनोज उर्फ मोन्टू राघव, पूर्व ब्लाक प्रमुख एटा में समाजवादी पार्टी के मजबूत स्तम्भ अजीत सिंह चौहान, मुलायम सिंह यूथ विग्रेड के पूर्व राष्ट्रीय व प्रदेश सचिव शेषपाल सिंह तोमर, भारतीय किसान यूनियन के जिला संयोजक सोमपाल, बहुजन समाज पार्टी से जनरलगंज से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनीत शुक्ला तथा विभिन्न सामाजिक कार्यों में प्रभावी भूमिका निभाने वाले शिवम् विश्नोई अपने समर्थकों के साथ भाजपा परिवार में शामिल हुए। डा. बाजपेयी ने सभी नवागन्तुकों का पट्का पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया। वहीं ब्राह्मण संरक्षण सेवा फाउण्डेशन के अध्यक्ष बिन्दुसार पाण्डेय ने संस्था का समर्थन पत्र भाजपा को सौंपा।

भाजपा में आये नेताओं का स्वागत करते ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव की पुत्र बधु अपर्णा यादव और समधी के बाद उनके साढ़ू पूर्व सपा विधायक प्रमोद गुप्ता के आने से भाजपा को संबल मिलेगा। परिवार में साढ़ू की क्या भूमिका होती है, इससे हर कोई वाकिफ़ है। इसी तरह कांग्रेस से आयीं समाजसेविका, डा. प्रियंका मौर्या तथा उनके साथ आये नेताओं से भाजपा मजबूत होगी और प्रदेश में एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। डा. बाजपेयी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने वाले सभी प्रभावी नेता है वह अपने क्षेत्र में पहुंचकर पार्टी के जिला संगठन से मिलकर भारतीय जनता पार्टी के विजय अभियान से जुडे़ और फिर एक बार भाजपा सरकार का संकल्प पूरा करें।


bottom of page