ब्यूरो
मंदिर में बनता है, दरगाह में बटता है...
समाजवादी रसोई पहुँची खम्मन पीर बाबा

लखनऊ। गुरुवार के दिन समाजवादी रसोई चारबाग़ स्टेशन स्थित खम्मन पीर बाबा की दरगाह पहुँची। वहाँ ग़रीबों में भोजन वितरण किया गया। साथ ही सफ़र कर रहें मुसाफ़िरों को भी खाना दिया गया। संचालक व युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने बताया कि समाजवादी रसोई एकता की पहचान है। रसोई हनुमान मंदिर में चलती है, भोजन वहाँ बनता है और दरगाह में बाटा जाता है। असल में यही सच्चा समाजवाद है।

इसके अलावा ट्रामा सेंटर व अन्य जगाहों पर भी भोजन वितरण हुआ। रसोई प्रतिदिन चलती है। क़रीब 10 दिन से ज़्यादा समय से चल रही समाजवादी रसोई की शुरुआत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में हुई थी। रसोई रोज़ाना सैकड़ो लोगो का पेट भरती है।
