top of page
  • Writer's pictureब्यूरो

महीना ख़त्म, समाजवादी रसोई निरंतर चालू

सपा प्रमुख के जन्मदिन पर आयोजन के बाद पुनः रसोई चालू

लखनऊ, सोशल टाइम्स। शुक्रवार को समाजवादी रसोई ने पुनः अस्पतालों में भोजन वितरण किया। रसोई द्वारा गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सफलतापूर्वक मनाया गया। सफल आयोजन के बाद रसोई फिर अपने काम पर लग गयी।


युवजन सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष व रसोई संचालक विकास यादव ने बताया कि अब हम लोगों को लगभग 1 महीना पूर्ण हो चुका है। पिछला महीना ख़त्म हुआ लेकिन रसोई निरंतर चलती रहेगी।


उन्होंने कहा कि हनुमान जी की कृपा से जब तक 2022 में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री नही बनते रसोई चलती रहेगी। कल राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के जन्मदिन पर हम सभी कार्यकर्ताओं ने प्रतिज्ञा ली है कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी है।

बता दे कि समाजवादी रसोई की शुरुआत विकास द्वारा अखिलेश यादव के निर्देशन में की गयी थी। क़रीब एक महीना होने वाला है रसोई रोज़ाना 1000 लोगों को खाना खिला रही है। ट्रामा सेंटर व अन्य अस्पतालों में भोजन वितरण किया जाता है। मंदिरो, दरगाहों आदि जगाहों पर भी वितरण किया जाता है। रसोई पक्का पुल स्थित लेटे हुए हनुमान जी के मंदिर पर चल रही है।

bottom of page