top of page
  • Writer's pictureसंवाददाता

लखनऊ नगर निगम शुरू करेगा 15 बेड का अस्पताल


मेयर लखनऊ : संयुक्ता भाटिया

लखनऊ। राजधानी में अस्पतालों में बेड के संकट को देखते हुए महापौर संयुक्ता भाटिया नगर निगम का एक छोटा अस्पताल शुरू करेंगी। यहां पर ऑक्सीजन की भी सुविधा रहेगी। यह अस्पताल अभी 15 बेड का होगा, जिसे आगे और बढ़ाया जाएगा। इसे नगर निगम के कल्याण मंडप के कम्युनिटी सेंटर में संचालित किया जाएगा। हालांकि यह किस एरिया में खोला जाएगा यह अभी फाइनल नहीं है लेकिन इसके आलमबाग क्षेत्र में खोले जाने की संभावना ज्यादा है। महापौर ने कहा, अस्पताल खोलने का यह कदम उन्होंने एक खबर के बाद उठाया है जिसमें नगर निगम की बंद पड़ी डिस्पेंसरियों को फिर से शुरू करने का मुद्दा उठाया गया था, ताकि नगर निगम कर्मचारियों और पार्षदों को इस संकट के समय इलाज मिल सके। महापौर संयुक्ता भाटिया ने बताया कि अस्पताल जल्द शुरू करने को लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी से बात हो गई थी, मगर वह संक्रमित हो गए। इस कारण तीन चार दिन की देरी हुई। महापौर ने बताया कि एक दो दिन में अस्पताल का काम शुरू हो जाएगा। ऑक्सीजन को लेकर भी बात हो गई है। अस्पताल अभी 15 बेड का होगा। यहां पर ऐसे लोगों रखा जाएगा जो किसी अस्तपाल में भर्ती नहीं हो पाते हैं।


bottom of page