संवाददाता
सुल्तानपुर: नंदा व विकास ने सपा की समीक्षा बैठक को किया सम्बोधित
सन्तोष ने नंदा को परशुराम का प्रतीक भेट कर किया सम्मानित

सुल्तानपुर, सोशल टाइम्स। सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा व समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने समीक्षा बैठक में जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर किरनमय नंदा ने कहा कि कहा कि 2022 का चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। भाजपा सरकार की संविधान में कोई आस्था नहीं है। समाजवादी संगठन में कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। इन्हीं के कंधों पर सरकार बनाने की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोगों में उमंग,उत्साह से लगता है कि पार्टी की सरकार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अगुवाई में बनेगी। वही पूर्व राष्ट्रीय युवजन सभा के अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि हम सभी कार्यकताओं का बस एक ही उद्देश्य होना चाहिए कि पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनें। सभी विधानसभा में केवल पूर्व सीएम अखिलेश यादव का ऊर्जावान चेहरा व उनके पूर्व में किए कार्य के बल पर ही हम सब जीत सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सन्तोष पांडेय ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा को भगवान परशुराम का प्रतीक चिन्ह और चांदी का मुकुट प्रदान कर सम्मानित किया। बैठक में पूर्व विधायक अरुण वर्मा, जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव, जिला महासचिव सलाहुद्दीन अहमद, परमात्मा यादव, सत्यपाल यादव, हरिकेश यादव, विनोद यादव, परमहंस यादव, माता प्रसाद पाण्डेय, सुनील गुप्ता, वैभव मिश्र, योगेश तिवारी, अमरजीत यादव पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवजन सभा शिवमूर्ति सिंह राना,राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी प्रवीण सैनी, जिलाध्यक्ष पृथ्वी पाल यादव , महासचिव सलाहुद्दीन अहमद सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे