top of page
  • Writer's pictureब्यूरो

समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित

यश यादव कोषाध्यक्ष, प्रवीण सैनी बनें सचिव

लखनऊ, सोशल टाइम्स। रविवार को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकरिणी घोषित की गई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, सदस्यों की घोषणा की। सपा प्रवक्ता ने बताया कि मुख्य पदाधिकारियों के अतिरिक्त लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 48 सचिवों तथा 9 विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी नामित किया गया है। कार्यकारिणी में क्षेत्रीय एवं जातीय संतुलन का भी पूरा ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनावी वर्ष को ध्यान में रखते हुए 70 प्रतिशत प्रदेश से और 30 प्रतिशत पूरे देश से अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ युवाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसमें छात्राओं को भी भागीदारी दी गई है। लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तीन उपाध्यक्ष, अक्षय चौधरी, मो0 हारून, शहजादा कलीम, महासचिव राघवेन्द्र यादव, तथा कोषाध्यक्ष यश यादव नामित हुए है। दिलीप कुमार प्रवक्ता बनें। साथ ही सीतापुर निवासी प्रवीण सैनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। नितिन त्यागी, पंकज गौतम , धर्मेंद्र यादव आदि भी सचिव नामित हुए। इसके अलावा कार्यकारिणी में 13 सचिव, 32 सदस्य भी बनाए गए हैं। प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अतिरिक्त उत्तराखण्ड, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, असम, पुणे महाराष्ट्र, भोपाल मध्य प्रदेश, से भी पदाधिकारी नामित किए गए हैं।

bottom of page