top of page
  • Writer's pictureब्यूरो

आर्थिक तंगी से जूझ रहा राष्ट्रीय खिलाड़ी, मुख्यमंत्री योगी से लगायी मदद की गुहार


खिलाड़ी विवेक कुमार मिश्रा

मिर्ज़ापुर। नेटबॉल खिलाड़ी विवेक कुमार मिश्रा आर्थिक तंगी से जूझ रहें है। कोरोना के चलते विवेक आर्थिक तौर पर काफी परेशान है और भुखमरी की कगार पर है।


20 अप्रैल को मुख्यमंत्री को लिखा था पत्र


विवेक अपनी पीड़ा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मदद की गुहार भी लगा चुके हैं। खिलाड़ी ने मुख्यमंत्री से आर्थिक मदद मांगी थी। पर अब तक कोई सहायता ना हो सकी है।


विवेक द्वारा मुख्यमंत्री को लिखा गया पत्र

सर पर पूरे परिवार की है ज़िम्मेदारी


खबरों के अनुसार विवेक के परिवार में उनका एक छोटा बच्चा है, विकलांग बहन है। इनके अलावा बीमार दादी-दादा और किसान माता पिता भी हैं जिनकी ज़िम्मेदारी उनके सर पर है।


स्टेडियम में खेल प्रशिक्षक थे विवेक


विवेक मिर्ज़ापुर के स्टेडियम में अंशकालीन मानदेय प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत थे। प्रशिक्षकों की समस्या बहुत बड़े स्तर की हैं। पूरे प्रदेश में खेल प्रशिक्षक परेशान है। इसका कारण यह है कि उनकी भर्ती कॉन्ट्रेक्ट पर हुई थी लेकिन 2020 मार्च से लॉकडाउन के चलते आज तक उनके कॉन्ट्रेक्ट का नवीनीकरण नही हो पाया है।


लखनऊ में पिछले साल प्रशिक्षको की समस्या को लेकर कई प्रदर्शन हुए थे। जिसमें मुख्य रूप से लक्ष्मण अवार्डी व टेनिस खिलाड़ी शनीष मणि मिश्रा के साथ दर्जनों पीड़ित खेल प्रशिक्षक शामिल थे। खेल निदेशक से लेकर मंत्री व मुख्यमंत्री तक प्रशिक्षको ने अपनी बात पहुंचाई थी लेकिन उनके कॉन्ट्रेक्ट का नवीनीकरण अब तक ना हो सका है।




bottom of page