संवाददाता
सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव समेत अन्य नेताओं ने ली कांग्रेस की सदस्य्ता

लखनऊ, सोशल टाइम्स। समाजवादी पार्टी की महिला सभा के राष्ट्रीय सचिव कुसुम शर्मा ने यूपी कांग्रेस संगठन प्रभारी दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष पूर्व विधायक सतीश अजमानी एवं कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव के समक्ष रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर अपनी सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर लखनऊ महानगर अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष अनीस अख्तर मोदी के नेतृत्व में कोषाध्यक्ष /पूर्व विधायक सतीश आज़मानी ने युवा नेता शहजाद आलम को भी उनके सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया। इस अवसर पर चर्चित बिरहा गायक कन्हैया लाल यादव जी ने ‘‘लड़की हूं लड़ सकती हूं , लाख बिछे हो राह में रोड़े, मैं आगे बढ़ सकती हूं’’ की प्रस्तुति ने सदस्यता कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना दिया।
कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद महिला नेत्री कुसुम शर्मा ने कहा आदरणीय प्रियंका गांधी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रदेश की राजनीति में पहली बार ईमानदारी से सशक्त कदम उठाने वाली विश्वनीय नेता के रूप में प्रस्तुत हुई है। शर्मा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और स्वाभिमान को लेकर उनके द्वारा ली गई प्रतिज्ञाओं से मैं बहुत ही प्रभावित हूं। निश्चित तौर पर आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में प्रदेश की आधी आबादी श्रीमती प्रियंका गांधी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए कांग्रेस प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। प्रमुख रूप से कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में रानी अग्रवाल, शालिनी दीक्षित, संगीता श्रीवास्तव, आशा वर्मा, किरण राजपूत, सुमन शर्मा, लक्ष्मी सिंह परिहार व शाहीन शामिल रहीं।