संवाददाता
हरिद्वार: सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी को अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई

हरिद्वार ,सोशल टाइम्स। जनपद पुलिस मुख्यालय पर गुरुवार को कांस्टेबल पूरण सिंह को सेनानिवृत होने पर पुलिस अधिकारियों ने फूल माला व स्मृति चिन्ह देकर भावुक विदाई दी गई। पुराण 2008 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। वह मूल रूप से जनपद पौड़ी गढवाल के निवासी है। सिंह द्वारा पुलिस विभाग में 13 वर्ष 03 माह की सेवा की गयी है तथा सेवा के दौरान इन्हे अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारी द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है। भर्ती तिथि से अभी तक जनपद हरिद्वार में ही नियुक्त रहे है। सेवाकाल के उपरान्त सेवानिवृत्ति के इस भावुक पल पर सेवानिवृत्त हुए कर्मी को उपस्थित पुलिस उच्चाधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि वे ताउम्र उत्तराखण्ड पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा रहेंगे। किसी भी प्रकार की जरुरत पड़ने पर पुलिस विभाग हर संभव मदद को साथ खड़ा रहेगा।