ब्यूरो
जुग-जुग जियें अखिलेश, सपा सरकार में वृद्धों का हुआ कल्याण
समाजवादी रसोई : वृद्ध महिला ने सपा अध्यक्ष को दिया आशीर्वाद

लखनऊ। रविवार को समाजवादी रसोई में पुनः क़रीब 1000 लोगों का भोजन बनाया गया। अबकी भोजन में फ़ास्ट फ़ूड ब्रेड पकौड़ा बनाया गया। रोज़ की तरह रसोई संचालक विकास यादव व उनकी टीम भोजन लेकर ट्रामा सेंटर व अन्य जगाहों पर पहुँची। ट्रामा सेंटर में खाने का पैकट पाकर एक वृद्ध महिला ने कहा कि 'अखिलेश जुग जुग जियें'। सिर्फ़ उन्ही के लोग हम लोगों की मदद कर रहें हैं। सपा सरकार में वृद्ध लोगों के लिए पेंशन की योजना थी। इस समय ऐसा कुछ नहीं है। ये मेरा आशीर्वाद है कि अखिलेश फिर मुख्यमंत्री बनेंगे।

प्रतिदिन सेवा में सपा के लोगों को देखकर कोई कोई ना सपा प्रमुख व समाजवादी पार्टी की तारीफ़ करता रहता है। युवजन सभा के राष्ट्रीय विकास यादव ने बताया कि ईश्वर के आशीर्वाद से रसोई निरंतर चलती रहेगी। हमारा संकल्प यही है कि ज़्यादा से ज़्यादा ग़रीबों का पेट भर सके।

बता दें कि रसोई 8 जून से लगातार चल रही है। इसकी शुरुआत सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देशन में हुई थी। शहर के अस्पतालों, मंदिरो, दरगाहों आदि पर रोज़ाना भोजन वितरण होता है।