top of page
  • Writer's pictureसंवाददाता

40 किलो अवैध पशु मांस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार



देहरादून। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने बुधवार को 40 किलोग्राम अवैध पशु मांस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।


पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद में अवैध मांस की बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतअंकुश लगाए जाने हेतु प्राप्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी विकासनगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक विकासनगर द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना क्षेत्र मे पुलिस टीम गठित कर अवैध मांस की बिक्री करने वाले व्यक्तियों की धरपक्कड़ हेतु प्राप्त आदेश दिए गए थे।

गठित पुलिस टीम द्वारा बुधवार को कुंजा ग्रांट से एक व्यक्ति को 40 किलो अवैध मांस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान इल्ताफ पुत्र अब्दुल वहीद निवासी कुंजा ग्रांट विकास नगर जनपद देहरादून उम्र 36 वर्ष के तौर पर हुई।


bottom of page