top of page
  • Writer's pictureब्यूरो

जनता का होश, कार्यकर्त्ताओं के जोश से बनेगी सपा सरकार: नंदा

बीजेपी ने केवल धर्म- सम्प्रदाय में लोगों को उलझाया: विकास

इटावा, सोशल टाइम्स। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने जिले की तीन विधानसभा की समीक्षा बैठक की। जहाँ उन्होंने संगठन के लोगों में जोश भरा व जमकर बीजेपी पर बरसे। मंगलवार को जिला पंचायत सभागार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने विधानसभा वार विधानसभा अध्यक्ष, महासचिव, ब्लॉक अध्यक्ष, विधान सभा के सभी सेक्टर प्रभारी के साथ संगठन समीक्षा बैठक की। जहाँ संगठन को मजबूत करने व सभी पदाधिकरियों को संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया। इस दौरान घरों पर समाजवादी झंडा लहराने, लाल टोपी लगाकर गर्व से लोगों को सपा शासन काल में किए विकास कार्यो को बताने के साथ ही मंत्र दिए। उन्होंने सभी को एकजुट होकर प्रदेश में सपा सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि जनता का होश व कार्यकर्ताओं का जोश ही। उन्होंने कहा कि ये धर्म व राम के नाम पर लूटने वाली बीजेपी है। लेकिन इनके शीर्ष नेता को ये तक नही पता कि रावण के वध के समय ज्ञान लेने लक्ष्मण गए थे न कि भरत। जनता इनके अब बहकावे में नही आने वाली। जनता ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय ले लिया। जिसकी झांकी जनता ने मुख्यमंत्री योगी को उनके चौखट पर ही गोरखपुर में अखिलेश यादव के रथ यात्रा के दौरान उमड़े जन सैलाब के रूप में दिखा दिया है।

इस दौरान युवजन सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि बीजेपी जनता से 15 लाख देने का झूठा वादा करके सत्ता में आई, कहा कि काला धन लाएंगे और इस धन को सभी में बांट देंगे। लेकिन धन देना तो दूर इन लोगों ने ऐसे काम किए की सब पाई-पाई को मोहताज हो गए। बीजेपी ने केवल धर्म- सम्प्रदाय,लड़ाई झगड़ों में लोगों को उलझाए रखा। इसके बाद पूर्व विधायक, आवेदकों, जिला कमेटी के पदाधिकारी, समस्त यूथ प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, प्रदेश सचिव शिव मूर्ति राना, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण सैनी, जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, महासचिव चन्दन सिंह बघेल , शेखर यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

bottom of page