संवाददाता
सतपुली: पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

पौड़ी। सतपुली पुलिस ने सोमवार को तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यशवन्त सिंह चौहान द्वारा वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
जिसके क्रम में थानाध्यक्ष सतपुली लाखन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा न्यायालय जे. एम. (प्रथम श्रेणी) लैन्सडाउन द्वारा जारी वाद संख्या 65/2019, मोटर वाहन अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त रंजीत गुप्ता पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी झुलाबस्ति कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल, वाद संख्या 166/2021, मोटर वाहन अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त भुपेंद्र पुत्र चंद्रपाल, निवासी पाडनी बसेड़ा, थाना धामपुर, बिजनोर, वाद संख्या 116/2021, 138 NI Act से सम्बन्धित अभियुक्त हरीश शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा निवासी सिम्बलचौड़ को पुलिस टीम ने रविवार को उसके निवास स्थानों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।