top of page
  • Writer's pictureसंवाददाता

पौड़ी: पुलिस ने ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई महिला के खाते में लौटाए रुपए




पौड़ी। जनपद के साइबर सेल द्वारा ऑनलाइन साइबर ठगी का शिकार हुए महिला के खाते में रू 20,500/- की धनराशि लौटाई गई।


बीती 10 मई को आवेदिका आरती, निवासी-पौडी, कोतवाली -पौडी, जनपद पौडी गढवाल द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया था किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदिका के खाते से रु 20,500/- की धनराशि ऑनलाईन ठगी की गयी थी।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल, यशवन्त सिंह चौहान द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित साईबर सेल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार मनीषा जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन कोटद्वार विभव सैनी के पर्यवेक्षण में साईबर क्राईम सेल टीम पौड़ी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदिका उपरोक्त के खाते से कटी धनराशी का लेन-देन विवरण प्राप्त किया गया तथा आवेदिका के खाते से कटी उपरोक्त धनराशी के सम्बन्ध में सम्बन्धित पेमेन्ट गेटवे/बैंक के नोडल अधिकारी से पत्राचार कर आवेदिका उपरोक्त के खाते में रू 20,500/- की सम्पूर्ण धनराशि वापस करायी गयी।

bottom of page