संवाददाता
देहरादून: हर घर तिरंगा अभियान को साकार करता दिखा थाना रायवाला

लखनऊ। आजादी 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर चलाये जा रहे अभियान हर घर तिरंगा के अंतर्गत आजादी के अमृत महोत्सव' के तहत उत्तराखंड राज्य में दिनांक 13 से 15 अगस्त 2022 तक आइए मिलकर फहराएं हर घर तिरंगा को सफल बनाने हेतु सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है।
स्वतंत्रता के अवसर पर थानाध्यक्ष रायवाला भुवनचंद्र पुजारी द्वारा थाना भवन / परिसर को तिरंगे के रंग में रंगते हुए सजावट व सुसज्जित करते हुए प्रकाशमय किया गया है। व सभी अधि० व कर्मगणों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दी गयी है।