top of page
  • Writer's pictureब्यूरो

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव को पुलिस ने लखीमपुर जाने से रोका, किया गिरफ्तार

शिवपाल ने अपने ट्वीट में लिखा, "हम देखेंगे"

लखनऊ, सोशल टाइम्स। सोमवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को लखीमपुर जाते समय इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी करने के बाद उन्हें पुरानी पुलिस लाइन लाया गया। जहां यादव ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमे गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त करने और उनके बेटे को तत्काल गिरफ्तार करने, दोषी पुलिसकर्मियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने, घटना की न्यायिक जांच कराने, मृतकों के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। इस दौरान प्रसपा नेताओँ ने विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया। घटना के बाद शिवपाल यादव ने ट्वीट भी किया, जहां उन्होंने अपनी गिरफ्तारी का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि "हम देखेंगे, लाज़िम है कि हम देखेंगे।" बता दें शिवपाल को पुलिस द्वारा हॉउस अरेस्ट किया गया था, लेकिन पुलिस को चकमा देकर वे लखीमपुर के लिए निकल गए थे, जहां उन्हें इंजीनियरिंग चौराहे पर फिर रोका गया। इस अवसर पर प्रसपा प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी, अजय त्रिपाठी मुन्ना, कमर रजा, अरविंद यादव, डीपी यादव, दीपक मिश्रा, लखनऊ महानगर अध्यक्ष प्रियंका यादव, अनिल वर्मा, राम सिंह यादव,आदि लोग मौजूद रहें।



bottom of page