संवाददाता
सहारनपुर डायल 112 को मिला द्वितीय स्थान

लखनऊ। आम जनता को त्वरित सहायता पहुंचाने में लिए बनाई गई यूपी की डायल 100 सेवा जोकि अब डायल 112 के नाम से जानी जाती है कि अप्रैल माह की प्रदेशस्तर की रैंकिंग में नोएडा जिले को प्रथम व सहारनपुर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। नोएडा जिले की डायल 112 सर्विस ने फिर बाजी मार ली है। नोएडा की 112 रिस्पांस ने दसवीं बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आपको बता दें कि, सहारनपुर में डायल 112 पर अप्रैल माह में कुल 7443 कॉल प्राप्त हुईं जिनके पीड़ितों को त्वरित न्याय पहुंचाने का काम किया गया। इस दरमियान जनपद का रिस्पांस टाइम 6 मिनट 43 सेकंड रहा जिसमे नगर का समय 5.14 मिनट रहा तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र में यह समय 7.18 सेकंड रहा। डायल 112 पर शिकायत मिलने के बाद तत्काल नागरिकों की समस्याओं का हल कराया जाता है और समय रहते समस्याओं का निस्तारण किया जाता है। एसएसपी सहारनपुर आकाश तोमर ने जनपद की इस उपलब्धि पर डायल 112 की 69 पीआरवी पर कार्यरत सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी साथ ही साथ अगली माह की रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।