top of page
  • Writer's pictureसंवाददाता

सहारनपुर पुलिस ने 5 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार


सहारनपुर। थाना गंगोह पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में 05 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार हुए, उनके कब्जे से अवैध अस्लाह/ कारतूस बरामद हुआ।

सहारनपुर पुलिस द्वारा अवगत कराया गया है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद सहारनपुर द्वारा निर्गत आदेशो निर्देशो के अनुपालन मे तथा क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण मे संदिग्ध व्यक्ति/वांछितो एवं अवैध कार्यो मे लिप्त अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह कोतवाली गंगोह जिला सहारनपुर के कुशल नेतृत्व मे थाना गंगोह पुलिस द्वारा अभियुक्तगण गौरव पुत्र राकेश नि0ग्राम कम्हेडा थाना गंगोह, सहीरनपुर, गौरव पुत्र संजीव नि0ग्राम कम्हेडा थाना गंगोह, सहारनपुर, सागर पुत्र अमित नि0 ग्राम इस्सोपुर थाना गंगोह, सहारनपुर, मुकूल पुत्र राजू नि0 ग्राम खडलाना थाना तीतरो सहारनपुर , सावन पुत्र फूल सिंह नि0 ग्राम खडलाना थाना तीतरो सहारनपुर को आपस में झगडा करने व पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर करने पर मय अवैध अस्लाह के बुढनपूर के पास सडक किनारे बने स्वीमिंग पुल के पास वहद ग्राम बुढनपूर गंगोह थाना गंगोह जिला सहारनपुर से सोमवार को को गिरफ्तार किया गया है।



bottom of page