top of page
  • Writer's pictureसंवाददाता

सहारनपुर पुलिस ने गुर्जर गैंग के सरगना को किया गिरफ्तार


सहारनपुर। थाना सदर बाजा पुलिस ने ध्याना गुर्जर गैंग द्वारा डाली गयी डकैती के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस ने आरोपी को रिमाण्ड पर लेकर लूटी गयी सम्पत्ति 05 छल्ले सफेद धातु, अमेरिकी डालर, सिंगापुर डालर व बग्लादेशी टका विदेशी मुद्रा नगद तथा 40,000/- रूपये भारतीय मुद्रा, 02 ग्लास, 02 कटोरी बरामद किया है।

बीती 3 अप्रैल को पृथ्वीपाल सिंह के घर पर कुख्यात अपराधियो के द्वारा डकैती कारित की गयी थी। जिसके सम्बन्ध मे थाना सदर बाजार पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटना के सम्बन्ध त्वरित सज्ञान लेते हुए अनावरण हेतू पुलिस टीमे गठित की थी।


एसएसपी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के कुशल पर्यवेक्षण मे थाना सदर बाजार पुलिस व अपराध शाखा द्वारा दिनाक 8 अप्रैल को डकैती करने वाले अशोक , कपिल, सुमित मलिक, विकास एवं योगेन्द्र को लूटे गये माल सहित गिरफ्तार किया गया था।


जिसमें ध्यान सिंह मौके से फरार होने मे सफल रहा था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। ध्यान सिंह को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर दिनाक रविवार को सिंह की निशादेही पर ग्राम कथना थाना एचौडा कम्बोह जिला सम्भल के जगल से लूटी गयी सम्पत्ति बरामद कर ली गई।

bottom of page