top of page
  • Writer's pictureसंवाददाता

सहारनपुर पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़


सहारनपुर। थाना बड़गांव, सहारनपुर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 10 निर्मित व 11 अर्द्धनिर्मित तमंचे, 14 जिन्दा कारतूस, 21 नाल, 08 नाल 12 बोर मसकट (पोनिया), 02 स्प्रिंग, 20 ट्रीगर, 19 हैमर, तमंचा बनाने के उपकरण व 01 कार वरना बरामद हुआ।

सहारनपुर पुर पुलिस द्वारा अवगत कराया गया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहारनपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी देवबन्द के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बड़गांव के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 12.05.2022 को 14.10 बजे दौराने गस्त, चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन व रोकथाम जुर्म जरायम मे मुखबिर की सूचना के आधार पर अम्बेहटा मोहन ईदगाह के पास खाली पडे भट्टे से मुस्तकीम पुत्र शौकत नि0 ग्राम सापला बक्काल थाना देवबन्द सहारनपुर को अवैध तमंचा फैक्ट्री चलाते हुए गिरफ्तार किया गया। मुस्तकीम का पुत्र नईम मौके से फरार हो गया। मौके से 08 तमंचे 315 बोर, 05 मसकट(पोनिया) 12 बोर, दो तमंचे 12 बोर, 14 जिन्दा कारतूस 12 बोर व 11 अदद अधबने तमंचे बॉडी, 14 अदद नाल 315 बोर, 07 अदद नाल 12 बोर, 03 अदद नाल 12 बोर मसकट (पोनिया), 02 अदद स्प्रिंग, 20 अदद ट्रीगर, 19 अदद हैमर व तमंचा बनाने के उपकरण (ड्रिल मशीन, आरी ब्लेड, हथौडी, छैनी आदि) तथा 01 कार वरना न0 UP12S9090 बरामद हुए।पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि मै और मेरा पुत्र जहा भी हमे एकांत मे सूनसान स्थान मिल जाता है। दोनो मिलकर तमंचे बना लेते है। और मै धीरे धीरे उनको बेच देता हूँ। आज भी हम ग्राम अम्बेहटा मोहन मे ईदगाह के पास खाली पडे भट्टे पर तमंचे बना रहे थे। जिसके सम्बन्ध मे थाना बड़गांव पर मु0अ0सं0 78/22 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कराया गया।

bottom of page