top of page
  • Writer's pictureब्यूरो

समाजवादी रसोई : मानकामेश्वर मंदिर में हुआ भोजन वितरण

महंत दिव्या गिरी ने 'सेवा में सपा' की पहल को सराहा

लखनऊ। सोमवार को समाजवादी रसोई मानकामेश्वर मंदिर पहुँची। मंदिर में रसोई संचालक विकास यादव व उनकी टीम द्वारा भोजन वितरण किया गया। मंदिर की महंत दिव्या गिरी ने कहा कि विकास बहुत अच्छा कार्य कर रहें हैं। लोगों का पेट भरना सबसे बड़ा पुण्य है। अखिलेश यादव जी के निर्देशन में चल रही ये पहल काफ़ी अच्छी है और जनता की सेवा के लिए एक बहतर माध्यम है। मंदिर में सोमवार के दिन काफ़ी भीड़ रहती है। ऐसे में अधिक मात्रा में भक्तों ने भोजन ग्रहण किया। सेवादारों व मंदिर के अन्य लोगों ने भी खाना प्राप्त किया।


सपा युवजन सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने बताया कि रसोई जनता के हर वर्ग के लिए है। समाजवाद कभी भी धर्म, जात, आदि में फ़र्क़ करना नही सिखाता। हम लोग मंदिर जाते हैं तो दरगाह भी जाते हैं। अस्पतालों में मरीज़ों, तिमारदारो के साथ स्टाफ़ को भी भोजन दिया जाता है। अखिलेश जी के निर्देशानुसर और उनके दिखाए रास्ते पर चल कर हम जनता की सेवा कर रहें है। और यही रास्ता हमें 2022 की जीत की ओर ले जाएगा। जिससे हम हमेशा जन सेवा कर सकें। मंदिर में भोजन वितरण के बाद रोज़ की तरह ट्रामा सेंटर में भी खाना बाँटा गया।



बता दें कि समाजवादी रसोई को अब 2 हफ़्ते पूर्ण हो चुके है। प्रतिदिन भोजन वितरण के साथ ही मंगलवार को भंडारे का आयोजन भी नियमित रूप से हो रहा है। रसोई का लक्ष्य रोज़ कम से कम 1000 भूखों तक खाना पहुँचाना है।

bottom of page