top of page
  • Writer's pictureब्यूरो

बारिश में भी समाजवादी रसोई ने पहुंचाया ग़रीबों में खाना


लखनऊ। रविवार को राजधानी में तेज़ बारिश हुई, इस बीच भी समाजवादी रसोई ने जरूरतमंदो एवं ग़रीबों में खाना पहुँचाया।



बारिश आए या तूफ़ान आए समाजवादी रसोई चलती रहेगी : विकास यादव

रसोई का संचालन कर रहें सामाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि बारिश आए, आँधी आए या फिर तूफ़ान ही क्यूँ ना आ जाए, समाजवादी रसोई निरंतर चलती रहेगी। सरकार का काम सपा विपक्ष में रहके कर रही है। भाजपा का कोई नेता कहीं सेवा करता नही नज़र आता, उन्हें बस सरकार की भक्ति करनी है। हर ओर लाल टोपी में अखिलेश जी के सिपाही ही सेवा करते नज़र आते है। उन्होंने बताया कि लोग भोजन प्राप्त करते हुए कहते हैं कि 2022 में अखिलेश सरकार शत प्रतिशत बनना तय है। भाजपा ने जनता का विश्वास तोड़ा है, मुसीबत में फँसा के चुनाव की तैयारी करने में जुटी हुई है। विकास ने बताया कि ‘सेवा में सपा’, ये संकल्प निरंतर चलेगा और भूँको का पेट भरेगा। मेडिकल कॉलेज व अन्य जगाहों पर खाना बांटा गया।

बीते मंगलवार से शहर में समाजवादी रसोई चल रही है। इसकी शुरुआत अखिलेश यादव के निर्देशन में हुई है। हनुमान मंदिर में चल रही ये रसोई प्रतिदिन हज़ारों लोगों का पेट भर रही है। साथ ही मंगलवार को इसके तत्वाधान में भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

bottom of page