ब्यूरो
समाजवादी रसोई: बढ़ती महँगाई के बावजूद रसोई चालू
हर चीज़ महंगी हो रही लेकिन ग़रीबों का पेट भरता रहेगा: विकास

लखनऊ, सोशल टाइम्स। रविवार को समाजवादी रसोई ने रोज़ की तरह भोजन वितरण चालू रखा। केजीएमसी पर अपने पर्मानेंट स्टौल पर व ट्रामा सेंटर में रोज़ की तरह खाना बाटा गया।
समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष व रसोई संचालक विकास यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के राज मे लगातार हर चीज़ महंगी हो रही है। तेल के दाम तो आसमान छूँ रहें हैं। लेकिन ये निर्दयी सरकार जनता पर जितने ज़ुल्म कर ले, समाजवादी रसोई लोगों को खाना खिलाती रहेगी। जिस महँगे तेल मे रोज़ पूड़ी बनती है उसी तेल में भाजपा के कुकर्मों को जला कर इस सरकार का 2022 मे सफ़ाया कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस भ्रष्ट सरकार ने देश को कई साल पीछे कर दिया है। 2022 में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनके जनता को पुनः विकास की ओर आगे ले जाएँगे।

समाजवादी रसोई ने शनिवार को बैलगाड़ी के माध्यम से भोजन वितरण करके बढ़ते पेट्रोल दामों के ख़िलाफ़ विरोध जताया था। रसोई का संकल्प सेवा है एवं सेवा में सपा के नारे के साथ निरंतर सेवा के पथ पर अग्रसर है।