ब्यूरो
लोहिया अस्पताल पहुँची समाजवादी रसोई

लखनऊ। शनिवार को समाजवादी रसोई राजधानी के डा० राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुँची। लोहिया अस्पताल में सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने अपनी टीम के साथ मरीज़ों एवं तीमारदारो में भोजन वितरण किया।
जनता की सेवा के लिए सपा, भाजपा सरकार से ज़्यादा सक्षम : विकास

विकास ने बताया कि समाजवादी रसोई की ओर से निरंतर भोजन वितरण किया जा रहा है। जब तक इस महामारी से जनता मुक्त नही हो जाती, हम सेवा करते रहेंगे। भाजपा सरकार की नाकामियों और कुव्यवस्थाओं का हर्ज़ाना जनता को चुकाना पड़ रहा है। सपा विपक्ष में रह के भी भाजपा से ज़्यादा सक्षम है अपने प्रदेश की जनता की सेवा करने के लिए। सेवा में सपा हमेशा से है और रहेगी।
बता दें कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में पक्का पुल स्थित हनुमान मंदिर मे समाजवादी रसोई निरंतर चल रही है और अस्पतालों व सड़कों पर लोगों को भोजन उपलब्ध करा रही है।