top of page
  • Writer's pictureब्यूरो

समाजवादी रसोई : खोए हुए बच्चें को पिता से मिलाया

भोजन वितरण के समय मिला बच्चा...

लखनऊ। शुक्रवार को समाजवादी रसोई द्वारा ट्रामा सेंटर में भोजन वितरण के समय हड़बड़ी में एक 3-4 वर्षीय बच्चा अपने पिता से बिछड़ गया। सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव को जब ये जानकारी हुई,तो उन्होंने बच्चें को अपने पास बुलाकर सबको दिखाया। तभी बच्चे के पिता ने उसे पहचान लिया और उन्हें अपना बेटा मिल गया। रोज़ की तरह सेवा में सपा के नारे के साथ विकास व उनकी टीम ट्रामा सेंटर में भोजन वितरण के लिए पहुँची थी। विकास यादव ने बताया कि रोज़ हज़ारों लोगों को भोजन कराने में तो प्रसन्नता प्राप्त होती ही है। आज बच्चे को उसके पिता से मिलाकर और भी अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि ऐसे ही जनता के आशीर्वाद से और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशन में समाजवादी रसोई निरंतरचलती रहेगी और 2022 में सपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।



ग़ौरतलब है कि रसोई बीते 10 से ज़्यादा समय से बिना रुके चल रही है। इसका संचालन पक्का पुल स्थित हनुमान मंदिर में हो रहा है।

bottom of page