top of page
  • Writer's pictureब्यूरो

बिना रुके चल रही समाजवादी रसोई

सबको मिल रहा नि: शुल्क भोजन : विकास यादव

लखनऊ। बुधवार को समाजवादी रसोई ने रोज़ की तरह जरूरतमंदों में भोजन वितरण किया। रसोई की गाड़ी पुनः ट्रामा सेंटर पहुँची, तीमारदार वहाँ खड़े गाड़ी का इंतज़ार ही कर रहें थे। तीमारदार सुरेश ने बताया कि हम लोग रोज़ घड़ी देखते रहते है कि कब सेवा में सपा वाले आएँगे। उन्होंने बताया कि किसी अन्य पार्टी के लोग भोजन वितरण के लिए नहीं आते। सिर्फ़ अखिलेश यादव के लोग ही आते है।


ट्रामा सेंटर के अलावा अन्य जगाहो पर भी भोजन वितरण किया गया। वहीं ट्रामा के रैनबसेरा में रहने वाली राधा देवी कहती हैं कि अगर सपा वाले खाने लेकर ना आए तो हम लोगों को भूखा ही सोना पड़े।



समाजवादी रसोई चला रहें युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने बताया कि बहुत ख़ुशी महसूस होती है जब जरूरतमंद लोग खाना पाकर आशीर्वाद देते हैं। बूढ़े, महिलायें, बच्चे सभी लोग समाजवादी रसोई की गाड़ी को देखकर खुश हो जाते हैं। मानो उन्हें एक उम्मीद दिख गई हों। उन्होनें बताया कि जिससे भी बात करो वो बस यही बोलता कि अखिलेश जी ही बस मदद करते, अबकी उनको कोई नही हरा सकता।



उन्होंने कहा कि समाजवादी रसोई हर जरूरतमंद के लिए। चाहे मंदिर हो, दरगाह हो, अस्पताल हो, सड़के हो, डॉक्टर, स्टाफ सभी तक सेवा पहुंचाई जा रही है। समाजवाद का असल मतलब यही है।


बता दें कि करीब 1 हफ्ते से ज्यादा समय से रसोई निरंतर चल रही हे। हनुमान मंदिर में समाजवादी रसोई में रोज नियमित रूप से खाना बनाया जाता है। दिन मे दो, कभी कभी तीन बार भी खाने का वितरण होता है। बताया गया कि रसोई का संचालन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में हो रहा है। सेवा में सपा नारे के साथ रसोई को निरंतर नियमित रूप से चलाने का संकल्प लिया गया है। रसोई लोग करीब 1000 लोगो का पेट भरती है। अब तक यह रसोई लगभग 10000 लोगो को खाना खिला चुकी है। इसके तत्वाधान मंगलवार को भंडारे के माध्यम से भी लोगो का पेट भरा जाता है।

bottom of page