top of page
  • Writer's pictureब्यूरो

समाजवादी रसोई का पर्मानेंट स्टौल तैयार

गुरुवार को केजीएमसी में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ, सोशल टाइम्स। गुरुवार को समाजवादी रसोई भोजन वितरण करने पुनः केजीएमसी पहुँची। अब रसोई का पर्मानेंट स्टौल तैयार हो गया है। केजीएमसी के गेट नो. 1 पर रसोई का स्टौल तैयार हो चुका है। सेवा में सपा के बैनर के साथ स्थाई स्थान से अब खाना बाटा जाएगा।


रसोई संचालक व युवजन सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने बताया कि ये स्टौल इस बात का प्रमाण है कि जन सेवा के लिए सपा हमेशा उपस्थित रहेगी। ये नीव अब समाजवादियों ने रख दी है। भाजपा से तो कुछ ना हो पाया है ना ही हो पाएगा। उसे सिर्फ़ गुंडई करके चुनाव जीतना आता है। जनता के वोट के अलावा इस भ्रष्ट सरकार को और किसी चीज़ से मतलब नही है। उन्होंने बताया कि 2022 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने तक ये सेवा में सपा की मुहीम जारी रहेगी।

बता दें कि रसोई निरंतर सेवा कार्य कर रही है। सेवा को ही संकल्प मान के विकास व उनकी टीम लगातार सेवा में जुटी हुई है। ट्रामा सेंटर व अन्य जगाहों पर भी भोजन वितरण किया गया।

bottom of page