ब्यूरो
समाजवादी रसोई ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन
12 घंटे निरंतर चला भंडारा, कटा चालीस किलो का केक

लखनऊ, सोशल टाइम्स। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। समाजवादी रसोई के तत्वधान में विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पक्का पुल स्थित लेटे हुए हनुमान जी मंदिर पर आयोजन हुआ। सुबह हनुमान जी की मूर्ति पर श्रृंगार हुआ, हवन किया गया। इसके बाद 40 किलो का केक काटा गया। सुबह 11 से रात 11 बजे तक, 12 घंटे का भंडारा भी चलाया गया।
उत्साह में महिला बोली : हैप्पी बर्थडे भैया
रसोई के माध्यम से शहर के सभी अस्पतालों में भोजन वितरण किया गया। इस दौरान ट्रामा में उत्साहित महिला खाना पाकर चिल्ला पड़ी कि हैप्पी बर्थडे भैया।
समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष व समाजवादी रसोई के संचालक विकास यादव ने बताया कि अखिलेश जी के जन्मदिन पर सभी कार्यकर्ताओं ने ये प्रतिज्ञा ली कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे। भाजपा से जनता त्रस्त हो चुकी है, अब सिर्फ अखिलेश हीं एक विकल्प बचे हैं। जनता के मसीहा का यूं जन्मदिन मनाकर बहुत प्रसन्नता हुई। आज एक एक कार्यकर्ता के अंदर जोश जाग गया है। अगला जन्मदिन हम लोग मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मनाएंगे।

इस अवसर पर लखनऊ बार के महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव जीतू, एडवोकेट अनुराग यादव, विनोद यादव भानु, तारिक माजिद, एजाज़ अहेमद, राजवीर यादव, शैलेंद्र वर्मा, इमरान खान, आयुष, अभिषेक यादव, धनपाल सिंह, प्रवीण सैनी , शेखर यादव व बब्लू यादव आदि लोग मौजूद रहें।
बता दें कि पूरा आयोजन समाजवादी रसोई द्वारा किया गया। ये रसोई 24 दिन से लगातार गरीबों का पेट भर रही है। रोजाना करीब 1000 लोगो को खाना खिलाया जाता है। अब तक अस्पतालों, मंदिरों, दरगाहों, सड़को आदि जगहों पर रसोई लगभग 20000 से ज्यादा लोगो का पेट भर चुकी है।