top of page
  • Writer's pictureब्यूरो

समाजवादी रसोई के 40 दिन पूर्ण

महिला ने लगाया भाजपा नेताओं पर आरोप

लखनऊ, सोशल टाइम्स। शुक्रवार को समाजवादी रसोई के लगभग 40 दिन पूर्ण हो गए। रसोई निरंतर क़रीब 1000 लोगों को प्रतिदिन खाना खिला रही है। रसोई संचालक विकास यादव ने बताया कि नि:स्वार्थ भाव से जनसेवा की प्रेरणा अखिलेश जी से ही मिलती है। उन्होंने प्रदेश का विकास करके हर वो चीज़ आम आदमी को उपलब्ध करायी जो आवश्यक है। सड़के, लैपटौप , पेंशन और न जाने कितनी योजनाओं से जन कल्याण हुआ। विपक्ष में रहकर भी उनके दिखाए मार्ग पर चलके निरंतर सेवा मे रहेगी सपा।

वहीं खाना लेने आयी एक महिला ने विकास यादव से बताया कि वह मऊ की रहने वाली है, भाजपा के नेताओं ने उसकी ज़मीन पर कथित योजना के तहत क़ब्ज़ा कर लिया है। उसने कहा कि सपा की सरकार आए तो कृपा करके मेरी ज़मीन छुड़वा दीजिएगा। महिला ने डर के कारण अपना विवरण और जानकारी देने से भी मना कर दिया।


रसोई मे रोज़ाना कोई ना कोई घटना होती रहती है जो ज़मीनी सच्चाई उजागर करती रहती है। इस मुहिम के माध्यम से जनता के मूड का पता चल रहा है।

bottom of page