top of page
  • Writer's pictureब्यूरो

समाजवादी रसोई के 44 दिन पूर्ण

मंगलवार को हुआ भंडारे का आयोजन

लखनऊ, सोशल टाइम्स। मंगलवार को समाजवादिर रसोई के लगभग 44 दिन पूर्ण हो गए। रसोई निरंतर क़रीब 1000 लोगों को प्रतिदिन खाना खिला रही है।


सपा युवजन सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष व रसोई संचालक विकास यादव ने बताया कि नि:स्वार्थ भाव से चल रही ये मुहीम लगातार चलती रहेगी। उन्होंने बताया कि अखिलेश जी निर्देशन मे चल रही ये पहल जनता के प्रति समाजवादियों का प्रेम दर्शाता है। विपक्ष में रहकर भी सपा जनसेवा के लिए सक्षम है। उन्होंने कहा कि 2022 में सपा की सरकार आ रही है, हर चीज़ का हिसाब होगा। राजनैतिक मर्यादाओं को तोड़के भाजपा सरकार चला रही है। एक्शन का रीएक्शन ज़रूर होगा। मंगलवार को पक्का पुल स्थित लेटे हुए हनुमान जी मंदिर पर भंडारे का भी आयोजन हुआ।

रसोई की मुहिम के माध्यम से जनता के मूड का पता चल रहा है। खाना पाने वाले लोग लगातार सपा के पक्ष में बात कर रहें है।

bottom of page