top of page
  • Writer's pictureसंवाददाता

देहरादून: सेलाकुइ पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान



देहरादून। थाना सेलाकुई पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान चलाया।

पुलिस ने 63 मकान मालिको के खिलाफ पुलिस अधिनियम मे कार्यवाही करते हुए 630,000 (छ: लाख तीस हजार रुपए) का जुर्माना। 450 बाहरी व्यक्तियो का सत्यापन किया ।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संपूर्ण जनपद में लोगों को अपने किरायेदारों व घरेलू नौकरों आदि का सत्यापन कराए जाने हेतु जागरूक करने के संबंध में निर्देशित किया गया है। इसके अतिरिक्त यह भी निर्देशित किया गया है कि, ऐसे स्थानों में विशेष चेकिंग अभियान चलाए जाएं जहां बाहरी राज्यों से आकर लोग अस्थाई निर्माण कर रह रहे हैं। ताकि बाहरी क्षेत्रों से अपराध करने के बाद यहां शरण लेने वाले असामाजिक तत्वों को हतोत्साहित किया जा सके।

उक्त आदेश के अनुपालन में रविवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय, व क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर महोदय के पर्यवेक्षण में थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष सेलाकुई के नेतृत्व में थाना सेलाकुई पर नियुक्त पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में स्थित जमनपुर, थापा मार्ग, शिव नगर बस्ती, प्रगति विहार आदि क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के संदर्भ में थानाध्यक्ष थाना सैलरी द्वारा संपूर्ण पुलिस बल को अभियान के विषय में ब्रीफ किया गया। तत्पश्चात मौके पर पहुंचकर अलग अलग 04 टीम बनाकर प्रत्येक टीम सदस्य को अलग टास्क देकर उनके दायित्व के संबंध में ब्रीफ कर 08 बजे प्रातः से चेकिंग/सत्यापन अभियान प्रारंभ किया गया।

अभियान के दौरान संदिग्ध घरों को चेक किया गया, किराए पर रह रहे लोगों के सत्यापन चेक किए गए, किरायेदारों द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे दस्तावेजों को थाने के अभिलेखों से मिलान किया गया, व संदिग्ध वाहनों को भी चेक किया गया। इस दौरान लगभग 450 लोगों का सत्यापन किया गया।

अभियान के तहत किरायेदारों का सत्यापन ना कराने वाले 63 मकान मालिको के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 630,000/ का चालान किया गया। इस प्रकार के अभियान निरंतर चलाए जाते रहेंगे, ताकि अवैध रूप से पहचान छुपाकर रह रहे असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जा सके और आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सके।



bottom of page