top of page
  • Writer's pictureसंवाददाता

देहरादून: नशे के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्कूलों में चलाया अभियान


देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में पुलिस ने अभियान चलाया। स्कूली बच्चों को नशे के विरुद्ध/यातायात नियमों तथा साइबर अपराधों के संबंध में जागरूक किया।


मुख्यमंत्री के विजन 2025 ’ड्रग्स फ्री देवभूमि’ को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में नशे के उन्मूलन हेतु अभियान चलाया जा रहा है।


उक्त अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद पुलिस द्वारा एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को इसमें शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत जनपद देहरादून के नगर तथा देहात क्षेत्र के स्कूलों के छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। इसके अतिरिक्त स्कूली बच्चों को यातायात के नियमों तथा साइबर अपराधों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। जनपद पुलिस द्वारा चलायी जा रही इस मुहिम की आम जनमानस द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की।

bottom of page