top of page
  • Writer's pictureसंवाददाता

अयोध्या: माहौल बिगाड़ने की साजिश रचने वाले सात आरोपी गिरफ्तार


लखनऊ। धर्मस्थलों के सामने आपत्तिजनक पोस्टर फेंकने के आरोप में हिंदू योद्धा संगठन के प्रमुख महेश मिश्रा समेत सात लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं। जबकि चार आरोपी फरार हैं।सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की है।

आईजी केपी सिंह और एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने पुलिस लाइन के सभाकक्ष में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान अयोध्या का माहौल खराब करने की साजिश करने वालों को गिरफ्तार कर लिए जाने की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी दिल्ली के जहांगीरपुरी की घटना से नाराज थे। 24 घंटे के अंदर पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया।

गिरफ्तार अभियुक्त में महेश कुमार मिश्रा पुत्र शीतला प्रसाद मिश्रा, प्रत्युष श्रीवास्तव पुत्र महेश श्रीवास्तव, नितिन कुमार पुत्र ज्ञान चन्द्र सिन्धी, दीपक कुमार गौड़ उर्फ गुंजन पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, बृजेश पाण्डेय पुत्र हरीश चन्द्र पाण्डेय, शत्रुघ्न प्रजापति पुत्र रामप्रसाद एवं विमल पाण्डेय पुत्र रामयश शामिल हैं।

bottom of page