top of page
  • Writer's pictureब्यूरो

अर्ध शतक की ओर बढ़ रही समाजवादी रसोई

जल्द ही रसोई के 50 दिन पूरे हो जाएँगे

लखनऊ, सोशल टाइम्स। सोमवार को नए सप्ताह की शुरुआत के साथ समाजवादी रसोई ने नियमित भोजन वितरण किया। रसोई को चालीस से ज़्यादा दिन पूरे हो चुके हैं, रसोई उसी उत्साह व जोश के साथ खाना बाटने में लगी हुई है। सोमवार को भी केजीएमसी व ट्रामा सेंटर में भोजन वितरण किया गया।

समाजवादी रसोई के संचालक विकास यादव ने बताया कि जल्द ही रसोई के 50 दिन पूरे हो जाएँगे, जिसके बाद सेवा का अर्धशतक पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि ईश्वर के आशीर्वाद से रसोई की मुहीम लगातार चलती जा रही है और 2022 मे जब तक अखिलेश यादव मुख्यमंत्री नही बन जाते, ये चलती रहेगी। सेवा ही संकल्प है और रहेगा।

बता दें कि समाजवादी रसोई निरंतर चल रही है। अस्पतालों, सड़कों पर खाना लगातार बाटा जा रहा है।

bottom of page