ब्यूरो
समाजवादी रसोई : सपा प्रमुख के जन्मदिन की तैयारियां तेज़
अन्न दान, महादान के उद्गघोश के साथ मनेगा जन्मदिन : विकास यादव

लखनऊ, सोशल टाइम्स। समाजवादी रसोई 1 जुलाई को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाएगी। इसी क्रम में जन्मदिन की तैयारियों को तेज़ कर दिया गया है। रसोई के तत्वाधान में पूरे दिन चलने वाले भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
रसोई संचालक व सपा युवजन सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने बताया कि अखिलेश यादव के जन्मदिन को बहुत ही ख़ास ढंग से मनाया जाएगा। उस दिन हर अस्पताल में खाना बाँटा जाएगा, दिनभर भंडारा चलेगा। साथ ही क़रीब चालीस किलो से ज़्यादा का केक काटा जाएगा। अन्न दान, महादान के उद्गघोश के साथ मानेगा जन्मदिन। सेवा में सपा ही हमारा संकल्प है।

उन्होंने कहा कि जैसे अखिलेश जी पर नवनिर्मित गाने के बोल है, सुख दुःख में साथ निभाया है सुख दुःख में साथ निभाएँगे। उसी आदर्श पर हम जनता के हर दुःख में साथ है। जब भाजपा सरकार ने हमारी जनता को मरने के लिए छोड़ दिया, तब सपा उनके साथ हर क़दम पर खड़ी रही और आगे भी खड़ी रहेगी।
वहीं रोज़ की तरह समाजवादी रसोई ने ट्रामा सेंटर व अन्य जगाहों पर भोजन वितरण किया। बता दें कि रसोई को क़रीब 20 दिन पूर्ण हो चुके हैं।