top of page
  • Writer's pictureब्यूरो

सपा ने की ओपिनियन पोल पर रोक लगाने की मांग

नरेश उत्तम ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र

लखनऊ, सोशल टाइम्स। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर न्यूज चैनलों द्वारा दिखाए जा रहे ओपिनियन पोल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की है।

रविवार को नरेश उत्तम पटेल ने पत्र लिखकर चुनाव आयोग से कहा कि उत्तर प्रदेश विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के चुनावों की तारीखों का ऐलान 8 जनवरी 2022 को हो गया है, प्रथम चरण का नामांकन समाप्त हो गया है। प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होगे, अन्तिम चरण का मतदान 7 मार्च 2022 को होगा, जब कि मतगणना 10 मार्च 2022 को होगी, कई न्यूज चैनल ओपिनियन पोल दिखा रहे है जिससे मतदाता भ्रमित हो रहा है, और चुनाव प्रभावित हो रहा है यह कार्य आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। पटेल ने मांग की है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए न्यूज चैनलों द्वारा दिखाए जा रहे ओपिनियन पोल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाय।

बता दे कि न्यूज़ चैनल लगातार आगामी चुनावों के लेकर ओपिनियन पोल दिखा रहे हैं। ज़्यादातर पोल में भाजपा सर्कार बनाते हुई दिख रही है। वहीं कुछ पोल में सपा पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है।

bottom of page