संवाददाता
लखीमपुर खीरी: सपा ने मृतक किसानों के परिजनों को दिए 25 लाख
सपा उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने परिजनों को दिए चेक

लखीमपुर खीरी, सोशल टाइम्स। सोमवार को सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा व युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने निघासन का दौरा किया। जहाँ किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए पीड़ित मृतक किसान परिवारों व घायलों से मुलाकात की । उन्होंने मृतक पत्रकार रमन कश्यप समेत पांच मृतक किसान परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये धनराशि का चेक दिया। वहीं नौ घायल किसानों को एक-एक लाख का चेक दिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा व युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने मृतक पत्रकार रमन कश्यप निवासी निघासन की पत्नी आराधना देवी, मृतक किसान लवप्रीत सिंह के पिता सतनाम सिंह निवासी ग्राम चौखड़ा फार्म भगवन्तननगर त्रिलोकपुर पलिया खीरी व मृतक किसान नक्षत्र सिंह की पत्नी जसवंत कौर निवासी ग्राम नामदार पुरवा, अमेठी रामनगर, जहबरी खीरी के परिजनों से मिले व उनको पांच-पांच लाख रूपये धनराशि का चेक सौंपा। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश को इन परिवारों से साझा किया,कहा की समाजवादी पार्टी हर पीड़ित परिवार के साथ है। इनके जुल्म का अंत निकट है। इसके बाद किसान आंदोलन में घायल किसानों से मुलाकात की। सभी को एक-एक लाख का चेक दिया। घायल किसान सुखवंत सिंह निवासी सहते पुरवा लाघौरी निघासन खीरी,घायल किसान सुरजीत सिंह पलिया मार्ग निघासन, घायल किसान शमशेर सिंह ग्राम भैरवपुर कटसौहा बैररिया सेमरा खीरी, घायल किसान बलजिंदर सिंह भैरमपुर खेरिया सेमा बाजार लखीमपुर से मुलाकात की हाल जाना व इन सभी को एक-एक लाख धनराशि का चेक दिया। वहीं घायल किसान तजेंद्र सिंह विर्क रुद्रपुर उधमसिंह नगर, हरविंदर सिंह बंजारन टांडा नानपारा, हरदीप सिंह ग्राम भुकसौरा बिलासपुर, रामपुर, हरपाल सिंह निवासी दुर्गापुर दिनेशपुर को पार्टी के पदाधिकारी सभी को एक-एक लाख रुपए धनराशि चेक देंगे।मृतक पत्रकार के घर पत्रकारों से वार्ता करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार हत्यारी सरकार है ये लोगों के खून से खेलती है । निर्दोष किसानों को अपने गाड़ियों के टायरों से कुचल दिया। भाजपा भारत के लोकतंत्र को टायरों से रौंद रही है। युवजन सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि सपा काल में यूपी तरक्की की राह पर थी जिसे बीजेपी ने केवल धर्म- सम्प्रदाय,लड़ाई झगड़ों में तब्दील कर दिया। बीजेपी सभी की दुश्मन है। किसान एक तरफ महंगाई से परेशान है। वही बीज, खाद, डीजल सभी के दामों में बेतहासा बढोत्तरी इनकी कमर तोड़ दी। उंन्होने कहा कि भाजपा ने सपा के विकास कार्यो का खूब नाम बदलकर अपना बताया अब जनता की बारी है। इस दौरान एमएलसी शशांक यादव, युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवमूर्ति राना, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण सैनी, जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव, महासचिव अंसार महलूद, एमएलसी कुलदीप सिंह भुल्लर शेखर यादव,मुन्ना यादव, रामसरन भार्गव, हिमांशू पटेल, संदीप,अमित, राम कुमार यादव, सहित हजारों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।