संवाददाता
सपा नेताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, लगाए घरों पर झंडे

लखनऊ। गुरुवार को सपा नेता एवं पार्षद चांद सिद्धिकी के नेतृत्व में राजधानी के लाला लाजपत राय वॉर्ड मे समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगो ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान सबने घरों पर तिरंगा झंडा लगाया गया। यात्रा में रवि यादव, शैलेन्द्र वर्मा, अभिषेक, अन्नू यादव आदि लोग उपस्थित रहें।