संवाददाता
सपा ने विकास यादव को बनाया मिश्रिक लोकसभा का प्रभारी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा प्रभारियों की नई सूची सोमवार को जारी की है जिसमे समाजवादी युवजान सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव को मिश्रिक लोकसभा का प्रभारी बनाया गया है।
हालांकि ये सीट परंपरागत रूप से भाजपा की रही है लेकिन विधानसभाओं का समीकरण देखा जाए तो सपा जीत दर्ज कर सकती है।
विकास ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का वह पालन करेंगे और आगामी 2024 लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी यूपी जीतेगी और साथ उन्होंने कहा कि बिना यूपी के केंद्र की सरकार नहीं बनेगी। अबकी निश्चित बदलाव होगा क्योंकि भाजपा की नीतियों से जनता त्रस्त है।
बता दे कि सपा इस बार जीतने वाली सीटों पर ज्यादा ध्यान दे रही है। आगामी चुनावों को लेकर सभी पार्टियां संगठन घोषित करने लगी गई है। 5 जून तक सपा अपना बूथ स्तरीय संगठन घोषित कर देगी।