संवाददाता
सुल्तानपुर में हुई सपा की संगठन समीक्षा बैठक
ओवैसी भाजपा का एजेंट है: किरणमय नंदा

सुल्तानपुर, सोशल टाइम्स। रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा व समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने सयुंक्त रूप से एक मैरिज लान में समीक्षा बैठक की। पार्टी के सेक्टर व बूथ कमेटी के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पार्टी की गतिविधियों पर चर्चा की।साथ ही जीत सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मन्त्र दिए। इस समीक्षा बैठक में सँयुक्त रूप से बल दिया कि हमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुए विकास कार्य लोगों को याद दिलाना है,व बीजेपी के झूठ को बताना है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने कहा कि भाजपा सरकार झूठ की नींव पर टिकी है जो बस कुछ ही दिन की मेहमान है। उन्होंने पार्टी कार्यकताओं को निर्देश दिए कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएं जिससे हमारी पहुँच पूरे परिवार तक हो। उन्होंने कहा कि ओवैसी भाजपा का एजेंट है इस बात को ध्यान रखना है और लोगों को इस बात को समझाना है की बीजेपी छल,प्रपंच में न आएं। पूर्व राष्ट्रीय युवजन सभा के अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि हम सभी समाजवादी के सच्चे सिपाही हैं, सभी कार्यकताओं का बस एक ही उद्देश्य होना चाहिए कि पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनें। हम सब को विधायक के लिए नही मुख्यमंत्री के लिए संघर्ष करना है। इस दौरान पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवजन सभा शिवमूर्ति सिंह राना,राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी प्रवीण सैनी, जिलाध्यक्ष पृथ्वी पाल यादव , महासचिव सलाहुद्दीन अहमद सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।