ब्यूरो
15 जुलाई को सपा का प्रदर्शन, राजयपाल को दिया जाएगा ज्ञापन

लखनऊ, सोशल टाइम्स। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार 15 जुलाई को ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में भाजपा सरकार द्वारा की गई धांधली से लोकतंत्र की हत्या के विरोध में प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों पर समाजवादी पार्टी प्रदर्शन कर राज्यपाल महामहिम के नाम सम्बोधित ज्ञापन देगी।
सपा प्रवक्ता के बताय कि ज्ञापन में बढ़ती मंहगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, नौजवानों की बेरोजगारी, किसानों के ऊपर थोपे जा रहे काला कृषि कानून, महिलाओं से दुव्र्यवहार, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस लगाने और भाजपा द्वारा सत्ता के दुरूपयोग तथा स्थानीय समस्याओं पर भी राज्यपाल का ध्यान आकर्षित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व क्षेत्र पंचायत के सदस्य, जिला पंचायत, ग्राम पंचायत के अध्यक्ष/सदस्य इस प्रदर्शन में भाग लेंगे। प्रदर्शन में सभी पदाधिकारी/कार्यकर्ता अपने-अपने तहसीलों में उपस्थित रहेंगे। प्रदर्शन के उपरांत राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन देंगे। इस कार्यक्रम में शारीरिक दूरी और कोविड नियमों का पालन अवश्य करने की अपेक्षा की गई है।