संवाददाता
सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया आज़म खान का जन्मदिन
73 गरीबों को राशन बाँटकर मनाया जन्मदिन

लखनऊ, सोशल टाइम्स। शनिवार को जानकीपुरम में सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री मो०आज़म खान के 73वें जन्मदिन के अवसर पर केक काटा। साथ ही 73 गरीबों को राशन बाँटकर आजम का जन्मदिन मनाया और उनकी लम्बी आयु के लिए ईश्वर से कामना की। इस मौके पर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मो०चाँद सिद्दीक़ी, लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव रवि यादव,वार्ड अध्यक्ष लाला लाजपत राय वार्ड शैलेन्द्र वर्मा लोधी,छात्रनेता अभिषेक मिश्रा,उपाध्यक्ष पिंकू रावत,रोहित यादव,अनिल गौतम,सुभाष शर्मा,रईस , अनस एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।