top of page
  • Writer's pictureब्यूरो

सपाइयों ने प्रदर्शन के बाद किया भोजन वितरण

समाजवादी रसोई : सेवा के पथ पर अग्रसर...

लखनऊ, सोशल टाइम्स। शनिवार को प्रदेश भर में ज़िला पंचायत अध्यक्ष चुनावों को लेकर गहमा गहमी बनी रही। राजधानी में भी ज़बरदस्त गुटबाज़ी देखने को मिली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर जमा होके नारेबाज़ी कर दबाव बनाने की कोशिश की। जिसके बाद सपा युवजन सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पर जमा हो गए।


समाजवादियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया, यहाँ तक पुलिस को भी पीछे हटना पड़ा। हालाँकि भाजपा ने लखनऊ ज़िला पंचायत अध्यक्ष की सीट जीत ली। जिसके बाद सपा ने भाजपा पर छल से सीट जीतने के आरोप लगाया। विकास यादव ने बताया की सपा की सीट जीती हुए थी लेकिन भाजपा ने प्रशासन व सपा के ज़िला सदस्यों पर दबाव बनाकर झूठ के सहारे सीट जीती।

प्रदर्शन के बाद समाजवादी रसोई ने नियमित रूप से ट्रामा सेंटर में भोजन वितरण किया। रसोई संचालक विकास यादव ने बताया कि समाजवादी लोग सेवा भी करना जानते है और अपने हक़ के लिए लड़ना भी। भाजपा प्रशासन के दम पर छल से जीत तो सकती है लेकिन समाजवादियों का हौसला नही तोड़ सकती। बता दे कि रसोई को लगभग 1 महीना पूर्ण हो चुका है।








bottom of page