top of page
  • Writer's pictureसंवाददाता

राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ ने चीफ इंजीनियर से की मुलाकात


लखनऊ, सोशल टाइम्स। शुक्रवार को राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ ने चीफ इंजीनियर सी. वी. सिंह गौतम से लखनऊ ट्रांस गोमती मे तैनात टेक्नीशियन की लम्बित समस्याओं को लेकर मुलाकात की।


वार्ता में चीफ इंजीनियर ने कहा की अगर कोरोना काल ना होता तो सभी समस्याओं का समाधान हो जाता। उन्होंने लम्बित समस्याओं पर संगठन से वार्ता करने के लिए लेसा ट्रांस के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया तथा समस्याओं को वरिष्ठता के आधार पर हल करने के लिए कहा।


राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ लखनऊ के जिला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि उनकी चीफ इंजीनियर ट्रांस गोमती से सकारात्मक वार्ता हुई।

लखनऊ जिला सचिव वी. के‌. सिंह ने कहा कि चीफ लेसा नीयम और विधिक अनुसार कार्य करते है और हमे उम्मीद है कि जल्द से जल्द टेक्नीशियन की समस्यायों का समाधान ससमय हो जाएगा।


इनके अलावा वार्ता के दौरान लेसा ट्रांस गोमती तौफीक, गौरव कुमार भी उपस्थित रहे।


bottom of page