संवाददाता
सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस टीम ने धारा 304 में नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार

लखनऊ। थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस टीम द्वारा धारा 304 में नामजद 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने एक नाजायज तमन्चा 315 बोर व 02 राउन्ड जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किए।
पुलिस आयुक्त डी.के. ठाकुर के निर्देशानुसार व पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) ख्याति गर्ग के मार्गदर्शन में गिरफ्तारी हुई। सहायक पुलिस आयुक्त गोसांईगंज स्वाति चौधरी के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक विजयेन्द्र सिंह थाना सुशान्त गोल्फ सिटी के नेतृत्व में धारा 304 में नामजद अभियुक्त योगेन्द्र यादव (28) उर्फ योगी को गिरफ्तार किया।
शनिवार को धारा 304 में नामजद अभियुक्त योगेन्द्र को एक नाजायज तमन्चा 315 बोर व 02 राउन्ड जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजयेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार गुप्त व रामनाथ कन्नौजिया शामिल रहें।