ब्यूरो
आज मनेगा अखिलेश यादव का जन्मदिन
समाजवादी रसोई के तत्वधान में होगा विशाल आयोजन

लखनऊ, सोशल टाइम्स। आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया जाएगा। समाजवादी रसोई के तत्वधान में होगा विशाल आयोजन। सुबह 11 से रात 11 बजे तक निरंतर भंडारा चलेगा। राजधानी के पक्का पुल स्थिति लेटे हुऐ हनुमान जी मंदिर पर आयोजन होगा।
सुबह 8:30 पे हनुमान जी का श्रृंगार होगा, 9:30 पर सुंदर कांड, 10:45 पर हवन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे चालीस किलो से ज़्यादा का केक काटा जाएगा। सामाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष व रसोई संचालक विकास यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के जन्मदिन पर हम सभी कार्यकर्ता प्रतिज्ञा लेंगे कि 2022 में सपा सरकार बनानी है और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे।
राजेंद्र चौधरी ने भी किया भोजन वितरण

वही बुधवार को समाजवादी रसोई के माध्यम से सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने ट्रामा सेंटर में भोजन वितरण किया। बता दें रसोई को 24 दिन पूर्ण हो चुके हैं।