top of page
  • Writer's pictureसंवाददाता

आकाश तोमर के निर्देशन में पुलिस ने हत्याकांड का किया निवारण, दो गिरफ्तार



प्रतापगढ़। पुलिस ने 14 मई को हुए अखिलेश सिंह हत्याकाण्ड का सफल निवारण किया। पुलिस ने 02 अभियुक्त को गिरफ्तार कर आलाकत्ल अवैध पिस्टल, तमन्चा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद किया

14 मई को फतनपुर के पाण्डेय तारा में 02 मोटर साइकिल सवार 04 अज्ञात बदमाशों द्वारा अखिलेश सिंह व उमेश सिंह को फायरिंग कर घायल कर दिया गया था। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, इलाज के दौरान अखिलेश सिंह की मृत्यु हो गई थी, चिकित्सकों द्वारा मजरूब उमेश सिंह को बेहतर ईलाज हेतु प्रयागराज रेफर कर दिया गया था, जिनका इलाज चल रहा है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना फतनपुर में अभियोग पंजीकृत किया गया था।


पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देशन में हुई गिरफ्तारी


पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ आकाश तोमर द्वारा उक्त घटना के सफल अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये कड़े निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी रानीगंज, के नेतृत्व में जनपद की स्वाट टीम, प्रभारी निरीक्षक फतनपुर इन्द्रदेव द्वारा शनिवार को अब्दुल रहमान व शाहरूख को मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध देसी पिस्टल, 01 अदद तमन्चा व कारतूस बरामद किया गया।


पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों को भी चिन्हित कर लिया गया है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है। वादी द्वारा पंजीकृत अभियोग के परिप्रेक्ष्य में विभिन्न पहलुओं पर गहराई से जांच कर साक्ष्य संकलन/विधिक/विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।


उक्त गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना फतनपुर के प्रभारी निरीक्षक इन्द्रदेव, उप निरीक्षक रामजनम पाण्डेय, श्याम सुन्दर गिरी, विनय कुमार सिंह व संजय कुमार यादव शामिल रहें।


इसके अलावा स्वाट टीम के तहसीलदार तिवारी, पंकज दुबे, महेन्द्र प्रताप, राजेन्द्र प्रसाद, प्रवीण कुमार, अरविन्द दुबे, जागीर सिंह व राजेन्द्र कुमार भी शामिल रहें।

bottom of page