top of page
  • Writer's pictureसंवाददाता

उत्तराखण्ड महापरिषद ने मनाया गणतंत्र दिवस

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद द्वारा गणतंत्र दिवस एवं बसन्तोत्सव का आयोजन बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। उत्तराखण्ड महापरिषद के प्रांगण में उत्तराखण्ड समाज के लोगो द्वारा 74वाँ गणतंत्र दिवस मनाया। झण्डा रोहण में महापरिषद के मुख्य संयोजक भवान सिंह गर्बियाल, संयोजक दीवान सिंह अधिकारी एवं हेम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगल सिंह रावत, महासचिव भरत सिंह बिष्ट, सचिव राजेश बिष्ट तथा कोषाध्यक्ष के0एस0 चुफाल एवं उत्तराखण्ड महापरिषद के कलाकार तथा विद्यालय के बच्चों एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहें। इस अवसर पर श्री दीवान सिंह अधिकारी, संयोजक महोदय ने मोहन सिंह बिष्ट सभागार में उपस्थित सभी लोगो को गणतंत्र दिवस एवं बसन्तोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। उन्होने कहा इसी दिन सन् 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था। एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज्य स्थापित करने के लिए 02 नवम्बर, 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा इसे अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। इस अवसर पर के0एस0 चुफाल-कोषाध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखण्ड महापरिषद हमेशा राष्ट्रीय पर्वों को बड़ी धूम-धाम से मनाता आया है।इस वर्ष भी महापरिषद द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर तथा बसन्तोत्सव के अवसर पर भव्य काव्य गोष्ठी एवं संगीत गायन एवं नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सुन्दर संचालन लेखक एवं कवि श्री पूरन सिंह जीना उपाध्यक्ष द्वारा किया गया। श्री पूरन सिंह जीना द्वारा अपनी स्वरचित कविता भी प्रस्तुत की। इस अवसर पर माँ सरस्वती को पुष्प अर्पित किये गये तथा माँ सरस्वती की वन्दना से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

मोहन सिंह बिष्ट सभागार में आज गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय गीतों एवं देश भक्ति के गीतों पर कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियाँ दी, वहीं बसन्तोत्सव पर बसन्त के गीतों की एकल प्रस्तुतियाँ दी गयी। वीणा वरदायनी नृत्य ग्रुप की और से भी देश भक्ति गीत पर गायन एवं नृत्य अरूण सोनकर के निर्देशन में प्रस्तुत किया गया, जिसमें प्रियंका बिष्ट-कवित्री, राधा बिष्ट, लोक गायिका हरितिमा पंत, कैलाश सिंह, पान सिंह, अर्चना श्रीवास्तव, आदित्य सिन्हा, अर्चना वर्मा, अंकुर, विशाल गुप्ता, आदि ने सुन्दर प्रस्तुतियाँ दी।

महापरिषद के महासचिव भरत सिंह बिष्ट ने उपस्थित कलाकारो एवं उपस्थित सम्मानित दर्शको का आभार व्यक्त किया तथा सभी को गणतंत्र दिवस एवं बसन्तोत्सव की बधाई दी, उन्होने कहा कि समाज को तथा देश को एक सूत्र में बाधने वाली हम सब के लिए गौरव का उत्सव है। बसन्त का आगमन सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य तथा खुश समृद्धि का संचार करता है।

बसन्तोत्सव के अवसर पर आज उत्तराखण्ड महापरिषद द्वारा कला, साहित्य व संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए हरितिमा पंत-लोक गायिका, राधा बिष्ट-कवियीत्री, राधा बिष्ट लोक गायिका, प्रियंका बिष्ट-कवियीत्री तथा मंजू पाण्डेय को संगीत के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर कैलाश सिंह एवं पान सिंह, लक्ष्मण सिंह मरतोलिया ने आज पारम्परिक होली गीत भी प्रस्तुत किया। आज से ही होली गायन की परम्परा प्रारम्भ होती है। कार्यक्रम में महेन्द्र सिंह गैलाकोटी, विजय सिंह बिष्ट, मोहन चंद्र पंत , महेन्द्र सिंह मनराल, भुवन पाठक, धनलाल वर्मा, लाल सिंह बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट-प्रेस, खुशाल सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह रावत, मदन सिंह बिष्ट, सुन्दर पाल सिंह बिष्ट, बृज मोहन सिंह नेगी, के0पी0 सिंह, त्रिभुवन चन्द्र रेखाड़ी, पूरन भदौला, रमेश चन्द्र सिंह अधिकारी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम का समापन महासचिव भरत सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।

bottom of page